सहारनपुर, मार्च 28 -- देवबंद। अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने जिला बदर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला अबुलहक स्थित उसके ही घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मोहल्ला अबुलहक निवासी फैजान पर एनडीपीएस एक्ट और आमर्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी को 12 जनवरी को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। आरोपी आदेश की अवहेलना कर यहीं रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.