वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। जिला फुटबॉल संघ एवं बरेका फुटबॉल क्लब की ओर से मंगलवार को बरेका मैदान पर बेबी लीग आयोजित हुआ। बालक वर्ग के फाइनल में मेवालाल टीम ने बाला देवी को 2-0 गोल से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से आयुष सिंह ने दोनों गोल किए। राकेश जोशी एवं पंकज पांडेय ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रुस्तम पाल, अदिति शुक्ला, वंदना यादव, अंशी अग्रवाल, अर्जुन कुमार, शौर्य प्रताप यादव एवं नयन पसारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मसलिया में सुब्रत मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...