रांची, जून 14 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग के तहत रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।  दिन का पहला मुकाबला तमाड़ एकादश और गोविंदपुर के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही तमाड़ एकादश ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम के खिलाड़ी चंद्र मोहन ने पांचवें मिनट में गोल कर तमाड़ एकादश को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 24वें मिनट में वरुण मुंडा ने दूसरा गोल दागा। 28वें मिनट में सूरज मुंडा ने गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया। तमाड़ एकादश के लिए वरुण मुंडा ने 35वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। गोविंदपुर की ओर से रोहित बारला ने एकमात्र गोल कर टीम का खाता खोला, लेकिन वह हार का अंतर कम करने के लिए पर्या...