दरभंगा, जुलाई 4 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि अंडर-15 वर्ग में चयनित टीम मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में चयनित टीम किशनगंज और बालिका वर्ग की चयनित टीम समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी प्रतियोगियों का आयोजन 10 से 24 जुलाई के बीच किया जाएगा। मैच में रेफरी के तौर पर बिहार रेफरी वैद्यनाथ कुमार, समीर मिश्रा तथा अजीत कुमार ने निर्णायक भूमिका निभाई।इस यह भी पढ़ें- Gridih News: सुब्रतो मु...