समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- सरायरंजन। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संघ के जिला अध्यक्ष सह राज्य सचिव अनन्त कुमार राय ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में उनके शिक्षा एवं वित्त मंत्री के कार्यकाल में शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे। प्राथमिक शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ, प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों की बहाली आदि कार्य का श्रेय उन्हीं को जाता है। श्री राय ने उप मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अनुरोध किया कि शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण, सेवानिवृति आयु सीमा विश्वविद्यालय शिक्षक...