जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपाइयों ने तेज की तैयारियां
औरैया, मई 18 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 और 27 मई को रंगमहल गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए रणनीति बनाई गई। जिला प्रशिक्षण वर्ग की प्रभारी एवं कल्याणपुर कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औरैया का प्रशिक्षण वर्ग बेहतर और अनुकरणीय होगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तर के नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए इस प्रकार के वर्ग आयोजित करती रहती है। भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.