कोडरमा, दिसम्बर 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी ने बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की मांग की है। साथ ही असहायों के बीच कंबल वितरण की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि इन दिनों लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का प्रकोप भी बढ़ता ही जा रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव के नहीं होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन अविलंब मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था करे ताकि कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.