धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद। नगर निकाय चुनाव मतगणना व अन्य प्रक्रियाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से बीबीएमकेयू धनबाद प्रबंधन से पॉलीटेक्निक कैंपस भवन का ग्राउंड फ्लोर मांगा गया है। सोमवार को रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, प्रॉक्टर डॉ कौशल कुमार, डॉ मंतोष पांडेय बीबीएमकेयू पॉलीटेक्निक कैंपस पहुंचे। ग्राउंड फ्लोर को खाली कर दो हॉल दिया जाएगा। कैंपस के बाहर बेकार पड़ा जेनरेटर व अन्य सामान को मेन कैंपस वापस मंगवाया जा रहा है। काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि को वापस सौंप जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...