हजारीबाग, जुलाई 15 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरीय पदाधिकारियों द्वारा समेकित निरीक्षण एवं समीक्षा अभियान मंगलवार को चलाया गया। इस बाबत डीसी शशि प्रकास सिंह ने समीक्षा के लिए वरीय पदाधिकारी नामित किया था। विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। सरकारी स्कूलों में चल रहे माध्याह्न भोजन योजना की जांच भी की गई। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजनाओं के स्थल पर जाकर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। वहीं ऑनलाइन म्यूटेशन की स्थिति, लंबित मामलों की संख्या एवं निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। वरीय पदाधिकारियों ने सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त सेवाओं के समयबद्ध निष्पादन की स्थिति पर भी गहन समीक्षा की गई। धान अध...