बिहारशरीफ, दिसम्बर 22 -- जिला प्रशासन ने कार्यशाला का किया आयोजन शेखपुरा, निज संवाददाता। गिरीहिंडा पहाड़ पर सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला मंथन-2025 का आयोजन सम्राट अशोक सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शेखर आनंद ने किया। कार्यशाला में प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए समकालीन चुनौती, उभरती प्राथमिकताओं व भविष्य उन्मुख नीति पर संवाद किया गया। इसका लक्ष्य जिला केन्द्रित शासन प्रणाली को सुदृढ़ करना और बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यशाला मे उत्तरदायी शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियां एवं भावी मार्ग, प्रभावी प्रशासन हेतु इडियेशन एव इनोवेशन आदि पर चर्चा की गयी। विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी प्रशासकों ने अपने दृष्टिकोण साझा किए...