जिला प्रशासन के हेल्पलाइन पर शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर
गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम में रसोई गैस (एलपीजी) को लेकर मची मारामारी और किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कमी को दूर करने और लोगों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर तो शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आम जनता को इसका कोई खास फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हालात ये हैं कि हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी लोगों को गैस की डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता अपना कामकाज छोड़कर खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी हेल्पलाइन नंबर पर आ रही शिकायतों को सिस्टम में दर्ज करके उन्हें तुरंत संबंधित गैस एजेंसियों को ट्रांसफर तो कर रहे हैं, लेकिन गैस एजेंसियों के स्तर पर अभी भी भारी लाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.