जहानाबाद, मार्च 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला प्रशासन के लाख मनाही के बावजूद डीजे संचालकों ने साउंड बॉक्स के साथ वाइब्रेसन वाले डीजे उपकरणों को रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटों से सुसज्जित वाहनों पर रखकर साथ ही ध्वनि प्रदूषण के मानकों को नजरअंदाज कर म्यूजिकल भक्ति गाने बजाएं। हालांकि पुलिस-प्रशासन की आहट पर डीजे साउंड की तेज आवाज को धीमा करके इसके ऑपरेटर चालाकी का परिचय देते हुए इन्हें चकमा देते नजर आए। स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ वर्ष पहले तक रामनवमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान काफी सादगी, उस त्योहार की परंपरा व महत्व के साथ-साथ उसमें पूरी तरह श्रद्धा-भाव के साथ शोभायात्रा या जुलूस निकालने की परंपरा रहीं थी। जैसे महाशिवरात्रि पर हाथी, ऊंट, घोड़े व अन्य कई प्रकार के जीव-जंतुओं के साथ-साथ पारंपरिक ढोल-नगाड़े व हुडुक वाद्ययंत्रों के बीच शिवभक...