सहरसा, मई 12 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न स्कूलों में एमडीएम को लेकर बीमार हुए बच्चों संबंधित मामले को लेकर राज्य मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सहरसा पहुंच एनजीओ द्वारा कई जगह संचालित सामुदायिक किचेन सहित अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को निदेशक ने कहरा, बलुआहा सहित अन्य एनजीओ वाले किचेन का निरीक्षण के बाद बताया कि मामले के लिए टीम का गठन किया गया है। टीएम और जिला प्रशासन के रिपोर्ट के बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निदेशक ने कहा कि जिले में संचालित कई सामुदायिक किचेन सहित अन्य स्कूलों के जांच की गई है। अब जिला प्रशासन के जांच रिपोर्ट पर कार्यवाही की जाएगी। जानकारी अनुसार जिले में 7 मई को महिषी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बलुआहा एवं 8 मई को सौर बाजार कन्या मध्य विद्यालय मोरचा मे...