जहानाबाद, जून 24 -- जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद रास्ता को नहीं कराया गया अतिक्रमण मुक्त रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के परसबिगहा थाना अंतर्गत सोहरैया गांव में कर्बला के मैदान जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराये जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची थी और थानाध्यक्ष जेके भारती को कर्बला के मैदान जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया था।

अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश इसके बावजूद थानाध्यक्ष के द्वारा अतिक्रमणकारियों के घर के आगे तो अतिक्रमण को तोड़ा गया लेकिन संकीर्ण रास्ते पर जो अतिक्रमण है उसको मुक्त नहीं कराया गया है जिसके कारण कर्बला के मैदान पर जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। विदित हो कि पिछले वर्ष भी इस...