हजारीबाग, मई 26 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और जिले के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार, इंडियन बैंक आरसेटी के माध्यम से जिले के युवाओं के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उन युवाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण है जो अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुसार कुशल बनाना है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें या बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण में प्लंबिंग एवं सैनेटरी कार्य सिखने से तकनीकी दक्षता के साथ आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। घरेलू विद्युत उपकरण सेव...