लखीसराय, मई 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के बड़े- बड़े दावे धरातल पर पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। शहरवासियों को अपराधियों और मनचलों से सुरक्षा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आज खुद लाचार और सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन की तीसरी आंख पूरी तरह से फेल हो चुकी है जिसके कारण रात ढलते ही पूरे शहर में दहशत का माहौल कायम हो जाता है। कई महीनों से खराब पड़े इन कैमरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिससे स्थानीय पुलिसिंग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीहट नप क्षेत्र में लगा अधिकतर सीसीटीवी कैमरा खराबसंवेदनशील चौराहों पर नहीं हो पा रही निगरानी: ​शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेद...