इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा संवाददाता । जिला प्रशासन व आयुष विभाग द्वारा योग सप्ताह मनाया जा रहा है। योग सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को योग जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। विकास भवन से शुरू हुई पदयात्रा का शुभारंभ डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला ने झंडी दिखाकर किया। डीएम ने जनसमुदाय को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग का प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। योग जन जागरूकता पदयात्रा विकास भवन परिसर से शुरू होकर स्टेशन बजरिया,शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद होते हुये पक्का तालाब स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हाल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेन्द्र वर्मा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. देवारानी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. शीलेन्द्र, डॉ. ...