हाजीपुर, अप्रैल 6 -- आपूर्ति व्यवस्था सामान्य, एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता,नियंत्रण कक्ष 24x7 संचालित हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी तारिक रज़ा ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस,पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पर्याप्त है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। 05 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 13,690 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं जिले के पेट्रोल पंपों पर 779 किलोलीटर पेट्रोल एवं 1099 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है,जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के बाद गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवर...