अररिया, मई 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के सचिव सह जिला प्रभारी सचिव मो. सौहेल एवं डीएम विनोद दूहन ने मंगलवार को सदर प्रखंड के साहसमल पंचायत भवन एवं फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा पंचायत भवन, रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न सहयोग शिविरों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार भी साथ थे। सहयोग शिविरों में प्रभारी सचिव ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस क्रम में उन्होंने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों से पूर्व में प्राप्त आवेदनों, उसके निष्पादन सहित शिविर में प्राप्त हो रहे शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिए तथा शिविरों में उपलब्ध सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: ...