अररिया, मई 19 -- भरगामा, एक संवाददाता कुशमौल पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अररिया के जिलाधिकारी बिनोद दूहन भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर किया जाएगा निष्पादन निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ...