नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के पूर्व संयुक्त सचिव दीपक कुमार दास ने शनिवार को नैनीताल क्लब में जिला प्रभारी मंत्री खजान दास से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के समीप स्थित आदर्श आम्बेडकर छात्रावास के जीर्णोद्धार की मांग रखी। दीपक ने मंत्री को बताया कि छात्रावास की इमारत जर्जर हालत में है और छात्र परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री खजान दास ने कहा कि वे संबंधित समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही छात्रावास का जीर्णोद्धार करवाएंगे। उन्होंने छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता बताते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण एवं सम्मानजनक वेतनमान की मांग यह भी पढ़ें- संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर प्रो. ललित तिवारी ने प...