संभल, जुलाई 18 -- तहसील क्षेत्र के कस्बा नरौली स्थित बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ गोदाम में यूरिया, डीएपी और एमपी का स्टॉक चेक किया। धान की खेती के समय जिले से लगातार खाद समस्या को लेकर मिल रही किसानों की शिकायत पर शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने अधिकारियों के साथ चन्दौसी तहसील क्षेत्र के कस्बा नरौली स्थित बी पैक्स का औचक निरीक्षण करा। जिसमें उन्होंने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक मुरादाबाद वीर विक्रम सिंह से किसानों दी जा रही खाद संबंध में जानकारी ली। सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर किसानों को खाद की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं से शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ...