अल्मोड़ा, मार्च 22 -- महिला पतंजलि योग समिति ने नव नियुक्त जिला प्रभारी नंदिता भट्ट का भव्य स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखारी के नेतृत्व में समाजसेवी आशुतोष शाही और नवीन जोशी के सहयोग से जिले व तहसील की नई टीमों का गठन भी किया गया। जिला टीम में पुष्पा भट्ट को कोषाध्यक्ष, अंजू बिष्ट को मीडिया संयोजक, विमला रावत को महामंत्री, कमला बिष्ट को संगठन मंत्री और लीला बिष्ट को जिला संरक्षक बनाया गया। वहीं तहसील समिति में दीपा अधिकारी, बीना साह, कविता बिष्ट, सुमन गंगवार को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...