बुलंदशहर, मार्च 17 -- जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 मार्च को वैदिक हवन व पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके बाद ओपन स्टेज पर इंडियन आइडल टैलेंट, कॉमेडी मिमिक्री और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विषयों पर आधारित आयोजन किए जा रहे हैं। 17 मार्च से लेकर अप्रैल मध्य तक चलने वाले इस महोत्सव में शास्त्रीय प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, मुशायरा, हरियाणवी नाइट, बॉलीवुड नाइट, भजन संध्या, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के विशेष कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। आयोजन के दौरान बैरन हॉल, रवींद्र नाट्यशाला और ओपन स्टेज पर अलग-अलग समय पर...