बुलंदशहर, मार्च 25 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ओपन स्टेज पर बुधवार की रात सुर और भक्ति की ऐसी गंगा बही कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। विख्यात भजन गायिका स्वाति मिश्रा की सुरीली आवाज ने महोत्सव के पंडाल को राममय कर दिया। भक्ति गीतों की इस महफिल में दर्शक देर रात तक भाव-विभोर होकर तालियां बजाते रहे। भजन संध्या का आगाज मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखते हैं। जैसे ही स्वाति मिश्रा ने मंच संभाला पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। उन्होंने अपनी प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.