बुलंदशहर, मार्च 18 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बुधवार को भी भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी के बैरन हॉल में दूसरे दिन भी शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच शह-मात का कड़ा मुकाबला जारी रहा। बुद्धिबल के इस खेल में प्रतिभागियों ने अपनी चालों से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के संयोजक एडवोकेट राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन 19 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों का संकलन किया जा रहा है और विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा गुरुवार को समापन समारोह के दौरान की जाएगी। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। शतरंज प्रतियोग...