बुलंदशहर, मार्च 20 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के रवींद्र नाट्यशाला के मंच पर गुरुवार रात दि किशोर नाइट का शानदार आयोजन किया गया। रंगारंग रोशनी और सुरीले संगीत के बीच नन्हें कलाकारों और गायकों ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों पर ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सिटी प्रखर पांडे, प्रदर्शनी कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, सेंट आरजे स्कूल के चेयरमैन नंद कुमार शर्मा और डायरेक्टर सौरभ पचौरी ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। गायक सिद्धार्थ ने काली-काली जुल्फों के फंदे न डालो, हमें जिंदा रहने दो हुस्न वालों और मेरे रश्के कमर जैसे मशहूर गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध क...