बुलंदशहर, मार्च 15 -- ऐतिहासिक जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (नुमाइश) का शुभारंभ आज होगा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी लगभग एक माह तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन और आयोजन समिति ने नुमाइश को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नुमाइश मैदान में दुकानों और झूलों के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकानें और झूले लगाने शुरू कर दिए हैं। मैदान में रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन समिति ने विभिन्न संस्थाओं और कलाकारों से कार्यक्रमों के प्रस्ताव मांगे हैं।...