जिला पोषण समिति की बैठक में तल्ख रहे डीएम के तेवर
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने पाया कि सीडीपीओ सिराथू ने सैम-मैम बच्चों के चिन्हीकरण में लापरवाही बरती। मामले में उन्होंने सीडीपीओ को हटाने का निर्देश जारी किया। डीएम ने पोषाहार वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर पोषाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाए। सैम एवं मैम बच्चों के चिन्हीकरण एवं अनुश्रवण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सीडीपीओ सिराथू को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी जारी करने तथा सिराथू विकास खंड के सभी सेक्टरों में सैम एवं मैम बच्चों के चिन्हीकरण की जांच नोडल अधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.