जमशेदपुर, जनवरी 19 -- साकची स्थित सबल सेंटर में जिले की नई पैरालंपिक कमेटी का गठन किया गया। इसमें जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में शहर में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स एवं पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के सचिव कुमार गौरव ने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने दिव्यांग खेलों और पैरा खेलों की महत्ता, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और खिलाड़ियों के विकास से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। कमेटी में प्रधान संरक्षक अवतार सिंह और मुख्तार आलम बनाए गए हैं। अध्यक्ष के रूप में पूरबी घोष का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पी. बाबूराव, धीरज शर्मा, दीपक श्रीवास्तव और अजय महंती होंगे। सचिव जगन्नाथ बेहरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव टेनिक महतो और नरेश कुमार बनाए गए हैं।...