बक्सर, दिसम्बर 26 -- बक्सर। जिला पेंशनर समाज का आम चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सेवानिवृति शिक्षक राम अवतार पांडेय को सभापति चुना गया। वहीं उप सभापति के पद पर राम बचन व कृष्णानंद उपाध्याय चुने गए है। सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह चुने गए है। संयुक्त सचिव पद पर श्रीनिवास पाठक व वेदपाल सिंह बने है। कोषाध्यक्ष पद पर वीर वर्मा चुने गए है। संगठन सचिव पद पर अमरनाथ पांडेय आम सहमति से चुने गए है। कमेटी में चौदह सदस्य चुने गए है। यह चुनाव पर्यवेक्षक बिहारी तिवारी की देखरेख में सपन्न हुआ। सभापति चुने जाने के बाद राम अवतार पांडेय ने कहा कि पेंशनरों के हित के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी। यह प्रयास किया जाएगा कि समय पर पेंशन सुविधा का लाभ मिले। हर पेंशनर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...