मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। मनचलों और शोहदों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास के वातावरण को भयमुक्त बनाना है। नगर एसडीपीओ टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष महिला टीम सक्रिय रूप से स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के बाहर गश्त कर रही है। यह टीम न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है, बल्कि छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सशक्त और जागरूक भी बना रही है। पिछले एक महीने के भीतर इस टीम ने जिले के 50 से अधिक स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों का दौरा किया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को अधिकारों के लिए किया जागरूक जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिस पदाधिकारी छात्राओं से अपना संपर्क नंबर और पुलिस हेल्पलाइन नंबर साझा कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.