बुलंदशहर, जनवरी 4 -- जिला पुलिस ने दिसंबर माह में अभियान चलाकर गुम अथवा चोरी हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में पीड़ित लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल सौंप दिए गए। रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एडीजी मेरठ जोन और डीआईजी मेरठ रेंज के निर्देश पर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटि रजिस्टर पोर्टल(सीईआरईआर पोर्टल) पर प्राप्त मोबाइल खोने की शिकायतों के आधार पर जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नवंबर माह में जिला पुलिस द्वारा 142 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। वही दिसंबर माह में 151 मोबाइल बरामद किए गए हैं। नगर पुलिस ने 29, कोतवाली देहात पुलिस ने 4, औरंगाबाद पुलिस ने 7, अगौता पुलिस ने 5, ककोड़ पुलिस ने 3, गुलावठी पुलिस ने 5, चोला पुलिस ने...