नोएडा, जून 6 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एक जनवरी 2023 से लेकर 31 मई 2026 तक की अवधि में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए 1841 मुकदमे दर्ज किए गए और 2096 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई तीनों जोन की पुलिस ने की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैर-प्रांतों से गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी कर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में उनकी आपूर्ति करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- एक किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तारविशेष अभियान खुफिया सूचनाओं के त्वरित संकलन, तकनीकी निगरानी, सतर्कता और प्रभावी रणनीति के जरिए कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया। नारकोटिक्स अधिनियम के तहत...