चक्रधरपुर, मई 21 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के गुवा थाना के रेलवे कॉलोनी-बड़ा जामुदा तथा कल्याण नगर से अवैध बिक्री के आरोप में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा घटनास्थल से 03 लीटर विदेशी शराब तथा 3.250 लीटर बीयर की बरामदगी की गई ।

गिरफ्तारी और बरामदगी इसी क्रम में मंझारी थानांतर्गत ग्राम मिरुडीह में 09 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई एवं बिक्रीकत्र्ता अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग पंजीकृत किया गया। चक्रधरपुर थाना के दण्डासाई तथा बाराकुली से मदिरा की अवैध बिक्री के आरोप में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा अभियुक्तों के कब्ज...