मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव में शुक्रवार को 11 बजे जिला पार्षद रूबी देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। तोड़फोड़ के बाद पांच लाख की संपत्ति लूट ले गए। सभी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस थे। एक सप्ताह पहले जिला पार्षद रूबी कुमारी एवं उनके पति संजीत कुमार जगन्नाथपुरी गए हुए हैं। घर पर संजीत के पिता सत्यनारायण साह एवं उनकी मां हैं। मामले को लेकर सत्यनारायण साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें नंदकिशोर राय, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, उमेश राय, तारकेश कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार राय नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।सत्यनारायण साह ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित लाठी-डंडा, रॉड क...