बक्सर, मई 28 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पार्षदों के भत्ता भुगतान में करीब 22 लाख की राशि के गबन के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बलिराम प्रसाद ने दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला पार्षदों के भत्ता भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच के दौरान 22 लाख 3 हजार 828 रुपये का गबन पकड़ा गया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि जिला परिषद कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर रविरंजन कुमार ने यह गबन किया है। उसने अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी आईडी बना अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते में यह राशि भेज दी। यह भी पढ़ें- हापुड़ : 8.75 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गन्ना समिति का लिपिक सेवा से बर्खास्त इस मामले में ...