कौशाम्बी, जून 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिलापर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों की साफ-सफाई व पौधरोपण के बावत जानकारी देते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पौधारोपण अभियान-2026 अंतर्गत अब तक की गई तैयारियों, कार्रवाईयों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि शासनादेश के अनुसार सभी कार्रवाई समय से सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा विकास खंड/नगर निकाय में चिन्हित 05-05 ऐसे स्थल जहां पर पौधरोपण के साथ ही उस स्थान को भी विकसित किया जाना है का जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन...