चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- सोनुवा, संवाददाता सोनुवा के बेगुना गाँव के पास संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप है। स्कूल की 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसमें से 10 बच्चियों में मलेरिया पीएफ पॉजिटिव पाया गया है, जो ब्रेन मलेरिया का लक्षण है। स्कूल में बच्चियों के बीमार होने की सूचना पर सोमवार को सोनुवा सीएचसी अस्पताल की मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर मेडिकल कैंप लगाकर 54 बच्चियों का जाँच किया था। जिसमें से 13 बच्चियों को हुआ मलेरिया पॉजिटिव पाई गई थी। मलेरिया पॉजिटिव पाए गए सभी बच्चियों को सोनुवा सीएचसी अस्पताल लाकर ईलाज किया गया। जिसके बाद बीमार बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। मंगलवार को गुदड़ी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सह समाजसेवी रमेश लुगुन और शिक्षाकर्मी शिव कुमार प्रधान आवासीय ...