जिला परिषद यात्री शेड का कराएगा निर्माण, निकाली निविदा
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर। जिला परिषद की सामान्य बैठक में पारित प्रस्ताव एवं जिला परिषद के वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति द्वारा अनुशंसा के आलोक में 15वीं वित्त आयोग के अनटाईड मद अन्तर्गत उपलब्ध राशि से जिला परिषद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर यात्री शेड (एसएस- 304 स्टील) का क्रय एवं अधिष्ठापन किया जाना है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद की अध्यक्षता में गठित क्रय समिति द्वारा सामग्री की तकनीकी आवश्यकताएं, अधिष्ठापन के लिए निर्धारित अपेक्षित मानकों एवं तकनीकी, वित्तीय तथा अन्य सामान्य शर्तों का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत सामग्री की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन का कार्य किया जाना है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य इसको लेकर अल्पकालीन निविदा निकाली गई है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.