बगहा, मई 28 -- बेतिया नगर निगम के साथ सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव स्थल जिला परिषद कार्यालय रखा गया है। यहां सशक्त के सात सदस्यों का चुनाव होगा। मछर गांवा नगर पंचायत का प्रखण्ड कार्यालय, योगापट्टी के सभागार में लोरिया नगर पंचायत का प्रखंड कार्यालय में, चनपटिया नगर पंचायत का प्रखंड कार्यालय में, नरकटियागंज नगर परिषद का अनुमण्डल कार्यालय नरकटियागंज के सभागार में, बगहा नगर परिषद का प्रखण्ड सभागार बगहा-2 के सभागार में और रामनगर नगर परिषद का प्रखण्ड कार्यालय, चनपटिया के सभागार में चुनाव होगा। यह भी पढ़ें- जिला परिषद में होगा नगर निगम का चुनाव यह भी पढ़ें- काराकाट नगर पंचायत: सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव की तैयारियां तेज यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सशक्त निकाय : पूर्णिया नगर निगम समेत 11 नगर निकायों में 29 को चुनाव

हिंदी हिन्...