धनबाद, मई 10 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद में जल्द ही संविदा पर ड्राइवर, माली, अनुसेवक और चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली होगी।

कर्मियों की कमी जिला परिषद में लंबे समय से कर्मियों की कमी बनी हुई है, जिससे कार्यालय के कार्यों के संचालन में परेशानी हो रही है। स्थायी नियुक्ति नहीं होने से फिलहाल अस्थायी कर्मियों के सहारे काम चलाया जा रहा है। दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर मानेदय का भुगतान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में हुई जिला परिषद बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय स्तर पर पदों की आवश्यकता और कार्यों के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर कर्मियों को काम पर लगाया जाएगा। जिला परिषद के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचा...