पूर्णिया, नवम्बर 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार द्वारा प्रखंड अमौर अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत मझुआ हाट में जिला परिषद मद से निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद कनीय अभियंता एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आगामी 20 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मझुआ हाट में ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता सुनिश्...