लातेहार, मई 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। जिला परिषद लातेहार के मद से संचालित होनेवाली चार योजनाओं का बरवाडीह पश्चिमी के जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने रविवार को सरईडीह पश्चिमी शिवमंदिर के प्रांगण में पूजा-अर्चना कर विधिवत शिलान्यास किया। इनमें केचकी पंचायत के ग्राम सरईडीह पश्चिमी शिवमंदिर स्थित सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार,प्लस टू हाई स्कूल सरईडीह और बरवाडीह में चबूतरा निर्माण तथा एक तालाब का जीर्णोद्धार शामिल है। मौके पर जिप सदस्य संतोषी ने कहा कि जिप मद से प्राप्त सीमित राशि से जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश जारी है। उन्होंने सामुदायिक भवन की स्थिति काफी जर्जर होने की बात बताते कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उक्त जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराना बेहद जरुरी हो गया था। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने किया सात लाख रुपये के विकास कार्यो का लोका...