सिमडेगा, जून 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने की। बैठक में गांव के विकास के लिए समृद्ध विकास के लिए रूपरेखा तैयार की। बैठक में विभागवार गाँवों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद जिले के सभी प्रखंडों में जल मीनार, डाक बंगला, बस स्टैंड और जिला परिषद की दुकान आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रखंडों में चलाई जा रही है विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई, और सभी विभागों को ससमय विकास के कार्य पूर्ण करते हुए लाभुकों को सही तरीके से योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, डीडीसी दीपांकर चौधरी, सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिन...