धनबाद, अप्रैल 19 -- जिला परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रित की गई है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में सड़क, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट, पेवर ब्लॉक एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण किए जाएंगे। इन योजनाओं पर लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। निविदा में तोपचांची, टुंडी, निरसा, गोविंदपुर, बाघमारा, बलियापुर, कलियासोल और एग्यारकुंड समेत कई प्रखंडों को शामिल किया गया है। प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग लागत निर्धारित है और अधिकतर कार्यों की अवधि 3 माह तय की गई है। बीओक्यू के अनुसार 2 प्रतिशत की दर से शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। ई-निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। यह भी पढ़ें- बस टर्मिनल-जलापूर्ति के लिए मिला 341 करोड़ रुपये मिले निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई शाम 5 बजे है। निविदा 13...