धनबाद, मई 26 -- धनबाद। जिला परिषद की ओर से विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रण जारी किया गया है। निविदा के माध्यम से जिले के टुंडी, निरसा, गोविंदपुर और बाघमारा प्रखंडों में सड़क, चापाकल अधिष्ठापन और सामुदायिक भवन निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। जारी सूचना के अनुसार टुंडी प्रखंड के मनियाडीह पंचायत में चापाकल अधिष्ठापन, निरसा के हड़ियाजाम पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण, जबकि गोविंदपुर प्रखंड में पीसीसी पथ निर्माण की योजनाएं शामिल हैं। वहीं बाघमारा प्रखंड में कई स्थानों पर चापाकल निर्माण और अधिष्ठापन कार्य प्रस्तावित है।इन योजनाओं की प्राक्कलित राशि लगभग 1.50 लाख रुपये से लेकर 5.01 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। सभी कार्यों की समयावधि 3 से 4 माह तय की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन...