धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से झारखंड वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ बैठक हुई। इसमें जिला परिषद धनबाद की वित्तीय स्थिति, आय के स्रोत बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष शारदा सिंह ने जिला परिषद की आय बढ़ाने के लिए स्थायी एवं अतिरिक्त राजस्व स्रोत उपलब्ध कराने की मांग की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा सके। बैठक में जिला परिषद क्षेत्र में बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और जनहित के आयोजनों के लिए मिनी टाउन हॉल के निर्माण की मांग भी की गई। वहीं, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला परिषद में स्वतंत्र मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति की मांग प्रमुखता से उठायी गई। बैठक में ...