पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के नए उपविकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सादात अनवर ने मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी से मिलकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह व अन्य जिला पार्षदों ने उपविकास आयुक्त का स्वागत किया। उपविकास आयुक्त ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य जिला पार्षदों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिला परिषद की परिसंपत्ति, आंतरिक आय, अपना भवन, प्रस्तावित बड़े कार्य आदि पर विमर्श किया। जिला परिषद के नए विस्तारित भवन के निर्माण के लिए अध्यक्ष स्तर से प्रस्ताव भेजे जाने का अनुरोध किया। साथ ही अपने स्तर से भी सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही। जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सादात अनवर ने इस क्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि जिला परिषद की...