बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद की योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के समक्ष जिला पार्षदों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने की। सदस्यों ने जिला परिषद की अनुरक्षण निधि से क्रियान्वित सभी योजनाओं का सत्यापित भुगतान विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। इस विवरण में वेंडर सहित सामग्री भुगतान, श्रमिकों को भुगतान, उनके नाम व खाता को योजनावार उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा पंद्रहवें, पंचम व षष्ठम वित्त आयोग प्रदत्त राशि का जिला परिषद सदस्यों के क्षेत्रों के बीच समानुपातिक वितरण के विवरण की सत्यापित कॉपी सभी सदस्यों को मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक की योजनाओं का ब्योरा देने की मांग की। अनुरक्षण निधि से कराये गये कार्यों की जांच जिल...